कानपुर, जुलाई 9 -- Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता। आषाढ़ माह का काफी समय बीतने के बाद भी मानसून की सक्रियता कमजोर बनी रहने से किसान खरीफ फसलों की बुआई को लेकर चिंतित हो रहे है। बीते एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी के बीच मानसूनी बारिश की गुरुवार को गिरी फुहारों से कुछ हद तक लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत की सांस ली। जनपद में गुरुवार को मौसम ने फिर से करवट बदली। अलग-अलग स्थानों पर भोर पहर से रुक-रुक कर हुई बारिश के साथ ही बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत दी। दिन में तापमान लुढ़कने के साथ ठंडी हवा से उमस भरी गर्मी से कुछ देर राहत लोगों को मिली। मानसून के दस्तक देने के बाद भी झमाझम बारिश का किसानों को अभी भी इंतजार है। मौसम में बदलाव के बाद भी उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। मौसम के बदलाव केसाथ ही बिजली कटौती, ट्रिपिंग व लो ...