कानपुर, जुलाई 14 -- Kanpur News: कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जनपद स्तरीय क्रीड़ा समिति के मंगलवार को हुए चुनाव हंगामे का शिकार हो गए। राजकीय इंटर कॉलेज में कोई बैलेट पेपर (पर्ची) छीन ले गया तो कोई बॉक्स। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने समीक्षा के बाद चुनाव निरस्त कर दिए। अब पदाधिकारी शासनादेश के हिसाब से नामित किए जाएंगे। सह जिला विद्यालय निरीक्षक प्रशांत द्विवेदी को चुनाव अधिकारी नामित किया गया था। आमतौर पर क्रीड़ा सचिव और कोषाध्यक्ष आदि पद पर मनोनयन किया जाता है। समिति के अध्यक्ष स्वयं पदनाम से जिला विद्यालय निरीक्षक होते हैं। जीआईसी चुन्नीगंज में दोपहर में चुनाव के दौरान आम सहमति बनाने के प्रयास किए गए। यह भी पढ़ें- इंटर कंपार्टमेंट प्रायोगिक परीक्षा के लिए परीक्षकों की तैनाती इस पर पूर्व से चयनित एक पदाधिकारी ने दोबारा च...