कानपुर, जुलाई 8 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। नवाबगंज में बुधवार रात महिलाओं ने मादक पदार्थ बेचने के विरोध पर आरोपित द्वारा घर में पथराव करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर थाना प्रभारी राजकेसर यादव फोर्स के मौके पर जांच पड़ताल करने पहुंचे। उन्होंने बाइक खड़ी करने को लेकर पड़ोसियों में विवाद होने की जानकारी दी। नवाबगंज निवासी कैंसर पीड़ित के परिवार का आरोप है कि इलाके में रहने वाला युवक मादक पदार्थ की बिक्री करता है। विरोध करने पर आरोपित ने उनके घर पर पथराव कर दिया। जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। मौके पर पुलिस के पहुंचने पर महिलाओं ने हंगामा किया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह भी पढ़ें- Chapra News: दो पक्षों के विवाद के बाद हथियार लहराने का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस हालांकि आपका अपना ह...