Kanpur News: मां को नहीं दी बच्चों की मौत की जानकारी
कानपुर, जुलाई 14 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। महाराजपुर सड़क हादसे में मृत बच्चों की मौत की सूचना उनकी मां को पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद भी नहीं दी गई। मंगलवार को बच्चों की बुआ और मौसी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कानपुर पहुंचीं। देर शाम पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद परिजन दोनों बच्चों के शव बिहार ले गए। वहीं कार चालक की पत्नी और बेटा उनके शव को पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद अपने साथ हरियाणा ले गए। बिहार के गया जिला निवासी मजदूर नरेश मंडल हरियाणा में परिवार के साथ रहकर काम करते है। उनकी बहन सरला देवी ने बताया कि भाभी सावित्री के भाई कामेश्वर मांझी की 11 जुलाई को पंजाब में मजदूरी करते वक्त मौत हो गई। जिसके बाद परिजन उनके शव को बिहार लेकर जा रहे थे। साले की मौत के बाद नरेश पत्नी सावित्री, 11 वर्षीय बेटे दिलकुश, 15 वर्षीय निशा और सात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.