Kanpur News: मां की तेरहवीं बता लिया सिलेंडर फिर बेच दिया
कानपुर, सितम्बर 11 -- Kanpur News: चकेरी। गोविन्द नगर में एक युवक ने आरोप लगाया है कि उनके परिचित के एक युवक ने तेरहवीं संस्कार में जरूरत बताकर सिलेंडर ले लिया। इसके बाद आरोपित ने वापस करने बजाए उसे बेच दिया। पीड़ित ने डीसीपी दक्षिण से मामले की शिकायत की है। गोविंदनगर के हलवाखेड़ा निवासी महेंद्र शिरोमणि ने बताया कि बर्रा निवासी आरोपित ने मां की तेरहवीं होने की बात कहकर बीती 21 अगस्त को गैस सिलेंडर लिया था। अगले दिन महेंद्र ने सिलेंडर वापस मांगा तो आरोपित टालमटोली करने लगा। इसके बाद उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया। महेंद्र ने जब उसके बारे में जानकारी की तो पता चला कि वह कई अन्य लोगों के भी गैस सिलेंडर बेच चुका है। मामले में महेंद्र ने बर्रा थाने में शिकायत की। आरोप है कि कार्रवाई न होने पर उन्होंने डीसीपी दक्षिण से गुहार लगाई। डीसीपी ने बर्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.