Kanpur News: मां की डांट से भागा नाबालिग, सेंट्रल पर उतारा
कानपुर, अक्टूबर 17 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। होमवर्क न करने पर मां की डांट से क्षुब्ध होकर एक नाबालिग घर से भाग निकला और शिवगंगा एक्सप्रेस में सवार हो गया। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस ने उसे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर पूछताछ की। दोपहर बाद पहुंचे परिजनों को बच्चा सौंप दिया गया। नाबालिग वाराणसी के मड़ुवाडीह थाना क्षेत्र में रहने वाले रामलाल का बेटा है। वह दो दिन पहले घर से भागकर ट्रेन में सवार हो गया था। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस ने उसे कानपुर सेंट्रल पर उतारा। मामला मड़ुवाडीह थाने में दर्ज होने के कारण आवश्यक कार्रवाई के बाद बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।प्रयागराज मंडल में सबसे अधिक 706 बच्चों को ट्रेनों से उतारारेलवे पुलिस ने ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत एक जनवरी से 30 स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.