कानपुर, सितम्बर 7 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। जिले में 14 सितंबर से गणेश महोत्सव धूमधाम से शुरू होगा। इसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। गणेश महोत्सव के दौरान करीब 146 स्थानों पर पूजा पांडाल सजाए जाएंगे। इनमें विराजमान होने वाली भगवान विघ्नहर्ता की मूर्तियों को तैयार करने की कवायद तेज हो गई है। रसूलाबाद व जैनपुर में कारीगर भगवान गणेश की मूर्तियों को आकार देने में जुट गए हैं। जनपद में 14 सितंबर से शुरू होने वाले गणेश महोत्सव को लेकर आयोजकों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस मौके पर अकबरपुर, पुखरायां, झींझक, रूरा, राजपुर, सिकंदरा, रसूलाबाद, कहिंजरी, तिश्ती शिवली ,असालतगंज, लालू, डेरापुर, मंगलपुर, संदलपुर, सरवनखेड़ा रनियां, रायपुर सहित 146 स्थानों पर पूजा पंडाल सजाए जाएंगे। गणेश महोत्सव के शुभारंभ में एक हफ्ता शेष होने से आयोजको...