कानपुर, अक्टूबर 14 -- Kanpur News: चौबेपुर। चौबेपुर क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसे युवक ने एक माह पहले दो साल के मासूम को जान से मारने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म किया था। घटना के बाद से आरोपित फरार चल रहा था। उसे पुलिस ने बुधवार को दबोच लिया। चौबेपुर हकीम नगर का रहने वाला दुष्कर्म आरोपित 21 वर्षीय रचित गौतम क्षेत्र के एक गांव में महिला को घर पर अकेला पाकर घुस गया और जबरदस्ती करने लगा। महिला ने विरोध किया तो आरोपित ने उसके दो साल के मासूम बेटे को गोद में उठा कर छत से फेंकने की धमकी दी। मासूम को बचाने के लिए मां सहम गई। आरोपित ने पहले महिला को पीटा फिर मासूम के सामने महिला से दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर चौबेपुर थाने में रचित गौतम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। वह लगातार पुलिस को चकमा देकर फरा...