Kanpur News: महिला व बेटी से अभद्रता कर मारपीट, केस
कानपुर, अक्टूबर 8 -- Kanpur News: कानपुर। गोविंदनगर थाने में एक महिला ने मारपीट व अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई। गुजैनी रतनलाल नगर में रहने वाली महिला के मुताबिक, रविवार रात पुराने विवाद की खुन्नस में इलाकाई सुरेंद्र मिश्रा, रानी मिश्रा, रागिनी, सुयश और ऊषा पाल ने बच्चों समेत उसके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपितों ने बेटी से अभद्रता कर कपड़े भी फाड़ दिए, जबकि कान का झुमका गायब होने का आरोप भी लगाया। थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.