Kanpur News: महिला ने फांसी लगाकर दी जान
कानपुर, जुलाई 24 -- Kanpur News: चौबेपुर। चौबेपुर के राजारामपुर गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। गांव के मोहित तिवारी की शादी दो वर्ष पहले 22 वर्षीय तनू से हुई थी। पति पत्नी के बीच विवाद चलता था। कहासुनी के बाद शुक्रवार की शाम को पत्नी तनू ने फांसी लगाकर कर जन दे दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने जांच की इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चौबेपुर इंस्पेक्टर दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि मृतका के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि जाएगी। यह भी पढ़ें- Deoria News: बस्ती के परसरामपुर में फंदे से विवाहिता का शव लटकता मिलने से मची सनसनी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.