Kanpur News: महिला को बैडटच कर की हाथापाई, रिपोर्ट दर्ज
कानपुर, अक्टूबर 26 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। बाबूपुरवा थाने में एक महिला ने दुकानदार पर छेड़खानी व बैडटच का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। विरोध पर आरोपित ने हाथापाई भी की। बाबूपुरवा कॉलोनी में रहने वाली महिला के मुताबिक, शनिवार देर रात वह घर के बाहर बची हुई सब्जी फेंककर दरवाजा बंद कर रही थी। तभी इलाकाई दुकानदार विनीत गुप्ता दरवाजे पर धक्का देकर जबरन घर में घुस आया। आरोप है कि उसने छेड़छाड़ कर बैडटच किया। विरोध करने पर गाली-गलौज व हाथापाई की। शोर-शराबा सुनकर इलाकाई लोगों के आने पर आरोपित धमकी देकर भाग निकला। थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.