कानपुर, जुलाई 19 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता ग्रीनपार्क स्टेडियम की महिला कोच के काम में हस्तक्षेप और परेशान करने वाले पूर्व हॉकी कोच ने पुलिस को लिखित माफीनामा दिया है। परमट पुलिस चौकी में महिला कोच की ओर से हुई शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच कर पूर्व हॉकी कोच को थाने बुलाया। जहां पर पूर्व कोच ने महिला कोच से पुलिस के सामने माफी मांगी और दोबारा फिर परेशान नहीं करने का लिखित माफीनामा भी सौंपा। महिला कोच का आरोप है कि उसको कई दिन से परेशान किया जा रहा था और उसके कार्य को बाधित करने का प्रयास हो रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...