कानपुर, सितम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। पुखरायां कस्बे के सुभाषनगर मोहल्ले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने गला दबाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुखरायां चौकी इंचार्ज ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।जिला जालौन, थाना कदौरा के ऊदनपुर गांव निवासी प्यारेलाल ने अपनी पुत्री मोनिका की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व पुखरायां के सुभाषनगर निवासी उपेन्द्र के साथ की थी। गत बुधवार की शाम मोनिका की संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे में दुपट्टा फंसाकर फांसी लगने से मौत हो गई। मृतिका के ससुर दिनेश सिंह फौज में डाक्टर थे जिन्होंने रिटायर्ड के बाद सिकन्दरा सीएचसी में कुछ समय काम किया था और यहां से भी वह रिटायर्ड हो गए थे। इस समय पुखरायां में मीरपुर में वह दांतों का अस्पताल ...