कानपुर, सितम्बर 27 -- Kanpur News: कानपुर देहात। जनपद में रविवार को मिशन शक्ति अभियान के क्रम में पुलिस कर्मियों ने महिलाओं व युवतियों को हेल्पलाइन नंबर 181, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 महिला शक्ति लाइन नंबर 1098 आदि के उपयोग के तरीके बताए गए। इसके साथ ही उनको कानूनी अधिकारों व शासन की योजनाओं की जानकारी देने के अलावा साइबर ठगी से बचने व यूपी कॉप का उपयोग कर पुलिस की त्वरित सहायत हासिल करने की भी जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...