Kanpur News: महाराजपुर में नाले में मिला युवक का शव
कानपुर, अगस्त 22 -- Kanpur News: सरसौल। महाराजपुर के शेखपुर में एयरपोर्ट के बगल से निकले नाले में युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। घटनास्थल की जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। नाले में गिर जाने से डूबकर मौत होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। महाराजपुर के शेखपुर में गांव के बाहर से एयरपोर्ट के बगल से नाला निकला है। शनिवार सुबह एयरपोर्ट के बगल में नाले में युवक का शव पड़ा देखा गया। लोगों ने कंट्रोल रूम फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान शेखपुर निवासी 25 वर्षीय मनीष निषाद के रूप में हुई। मनीष गोताखोर था और प्राइवेट काम करता था। मनीष का शव मिलने की सूचना पर परिजन के साथ बड़ी संख्या मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.