Kanpur News: महंगे शौक के लिए लूट करने वाले तीन किशोर व खरीदार गिरफ्तार
कानपुर, अगस्त 9 -- Kanpur News: कानपुर दक्षिण, संवाददाता। किदवई नगर पुलिस ने महंगे शौक पूरे करने के चक्कर में मोबाइल लूटने वाले गिरोह का रविवार को भंडाफोड़ करते हुए तीन किशोरों को दबोच लिया। वहीं, लूट का मोबाइल खरीदने वाल एक आरोपित को भी गिरफ्तार किया है। गैंग के पास से पुलिस ने 2380 रुपये नकद, लूटे गए दो मोबाइल व वारदात में शामिल स्पोर्ट्स बाइक भी बरामद की है। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि किदवईनगर एच-वन ब्लाक निवासी दक्ष चंद्र नागर से 31 जुलाई को चिरंजीलाल राष्ट्रीय इंटर कालेज के पास मोबाइल लूट की गई थी। रिपोर्ट दर्ज कर सीसी फुटेज से मिले सुराग के बाद टीम ने आरोपितों को एन ब्लाक किदवई नगर स्थित टीबी अस्पताल परिसर से पकड़ा, जिसमें तीन नाबालिग हैं। पूछताछ में आरोपित किशोर ने हनुमंत विहार के हरदेव नगर निवासी प्रांशू कुशवाहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.