कानपुर, नवम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर ने आगामी चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में नगर अध्यक्ष फजल महमूद की अध्यक्षता में हुई मासिक बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाई गई। संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने किया। फजल महमूद ने दीवाली से पहले महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि खाद्य तेल, दाल, रसोई गैस और सब्जियों के दाम बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्ग परेशान है। सरसों का तेल 160-170 रुपये लीटर और दालें 140-160 रुपये किलो तक पहुंच गई हैं। उन्होंने बिजली कटौती, पानी की किल्लत, टूटी सड़कों और सफाई व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई। इन मुद्दों पर सपा जल्द ही सड़क पर उतरकर आंद...