कानपुर, अक्टूबर 9 -- Kanpur News: कानपुर। सपा व्यापार सभा की शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में हुई मासिक बैठक में व्यापारियों ने बढ़ती लागत, घटते ग्राहकों और सरकारी विभागों की ओर से नोटिस व वसूली को लेकर नाराजगी जताई। नगर अध्यक्ष फजल महमूद ने इस सरकार में छोटे व्यापारियों की समस्याएं बढ़ने और व्यापार सभा के अध्यक्ष नंदलाल जायसवाल ने कहा कि परेड, नवीन मार्केट, जनरलगंज, नयागंज, मनीराम बगिया और सीसामऊ समेत प्रमुख बाजारों में बुनियादी सुविधाओं के अभाव का मुद्दा उठाया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू, श्रीनाथ तिवारी, आशीष यादव, साकिफ कुरैशी, सचिन सिंह, काले खान, अश्मित सिंह, शिवम गुप्ता, राहुल यादव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...