Kanpur News: मस्जिद को सिर्फ इबादत स्थल नहीं शिक्षा का केंद्र बनाएं
कानपुर, जुलाई 20 -- Kanpur News: कानपुर। जमीयत उलमा की ओर से जामिया महमूदिया अशरफुल उलूम, जाजमऊ में संगठन को मजबूत करने, समाजसेवा व शिक्षा के कार्यों को व्यवस्थित करने तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला की गई। शहर अध्यक्ष डॉ. हलीमुल्लाह खां के संरक्षण तथा प्रदेश महासचिव मौलाना अमीनुल हक अब्दुल्लाह कासिमी की निगरानी में हुआ। उन्होंने कहा कि हर मस्जिद को आदर्श मस्जिद बनाया जाए। संयोजक मुफ़्ती मोहम्मद सलमान ने आदर्श मस्जिद विषय पर कहा कि मस्जिदों को केवल इबादत का स्थान न मानकर शिक्षा और समाज सेवा का केंद्र बनाया जाए। सोशल मीडिया का सकारात्मक और रचनात्मक उपयोग कर झूठे प्रचार का जवाब देने पर भी विस्तार से मार्गदर्शन दिया। संचालन मौलाना अंसार अहमद जामी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.