कानपुर, अगस्त 18 -- Kanpur News: मंगलपुर, संवाददाता। मंगलपुर थाना क्षेत्र के आराजी बिछियापुर निवासी एक महिला भैंस चरा रही थी। शाम करीब 4 बजे मोटरसाइकिल सवार टप्पेबाजों ने बातचीत के दौरान सोने के बाला छीन लिए। महिला द्वारा चिल्लाने पर टप्पेबाज भाग गए। सूचना पर मंगलपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।मंगलपुर थाना क्षेत्र के आराजी बिछियापुर निवासी जय देवी ने बताया कि वह हर दिन की तरह चार बजे घर से भैंस चराने के लिए सड़क किनारे गई थी। तभी उसके पास मोटर साइकिल सवार दो युवक आ गए। जिन्होंने उससे बातचीत शुरू कर दी। बातचीत के दौरान ही एक युवक ने कान से सोने के बाला छीन लिए व भाग गये। यह भी पढ़ें- Mau News: टहलने निकली दो महिलाओं से तमंचा दिखाकर आभूषण की लूट सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्ता...