कानपुर, जुलाई 14 -- Kanpur News: मल्लावां। भगवंतनगर निवासी विकास कश्यप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता रामनरायन कश्यप 25 जून को रात करीब 8:30 बजे तपनौर बाजार में मछली बेचकर साइकिल से घर लौट रहे थे। अज्ञात चालक ने पीछे से लापरवाही से टक्कर मार दी थी। लखनऊ ट्रामा सेंटर में 5 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे रामनरायन की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम लखनऊ ट्रामा सेंटर में हुआ। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...