Kanpur News: मयूर ग्रुप के 5.15 लाख रुपये हड़पने का आरोप, मुकदमा
कानपुर, जुलाई 13 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। खाद्य तेल निर्माता कंपनी मयूर ग्रुप ने कन्नौज के व्यापारी दीपेंद्र गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि खाते में गलती से ट्रांसफर हुए 5.15 लाख रुपये वापस नहीं करना और रकम वापस मांगने पर धमकाया गया। कानपुर एडिबल्स प्राइवेट लिमिटेड (मयूर ग्रुप) के अटॉनी होल्डर ललित कुमार यादव की तहरीर के अनुसार दीपेंद्र गुप्ता पहले श्री गोयल ट्रेडर्स के नाम से कंपनी से व्यापार करते थे। इसी दौरान अयोध्या की श्री गोयल ट्रेडिंग कंपनी को सरसों खली (मस्टर्ड केक) की आपूर्ति के लिए 5.15 लाख रुपये का भुगतान करना था। मगर गलती से यह रकम श्री गोयल ट्रेडर्स के खाते में चली गई। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर आरोपित ने गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और रुपये वापस करने से मना कर दिया गया। कोतवाली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.