कानपुर, अगस्त 24 -- Kanpur News: चकेरी, संवाददाता। बर्रा में एक छात्रा के पिता ने आरोप लगाया है कि बेटी को नीट काउंसिलिंग के बाद मनचाहा कॉलेज दिलाने के नाम पर 3.25 लाख की ठगी कर ली गई। मनचाहा कॉलेज न मिलने पर रकम वापस मांगी तो आरोपित टाल मटोली करने लगा। छात्रा के पिता ने डीसीपी साउथ के आदेश से बर्रा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बर्रा विश्वबैंक निवासी विनय वर्मा के अनुसार उनकी बेटी दिव्यांशिका वर्मा ने वर्ष 2024 में यूजी नीट परीक्षा में भाग लिया था। काउंसिलिंग के लिए बेटी के साथ काकादेव के पांडुनगर अस्थाना बाजार स्थित माय कॉलेज देखो कार्यालय गये थे। वहां पर उनकी मुलाकात आरिफ खान से हुई। उसने बताया कि इसका मुख्यालय पटना में है जबकि फ्रेंचाइजी प्रयागराज, बनारस और कानपुक में है। माय कॉलेज देखो के डायरेक्टर वसीम खान हैं। पीड़ित ने बताया कि आ...