Kanpur News: मजदूर के खाते से 85 हजार रुपये किए पार
कानपुर, जुलाई 28 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। साइबर ठग ने नवाबगंज के उजियारीपुरवा निवासी मजदूर अंकुर वर्मा के बैंक खातों से करीब 85 हजार रुपये पार कर दिए। उन्होंने बताया कि बीती 21 जुलाई को इंडियन बैंक की गुरुदेव चौराहा शाखा से 50 हजार रुपये चेतन धाडसे नाम के व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर किए गए। उसके बाद 22 जुलाई बैंक ऑफ बड़ौदा विकास नगर शाखा के खाते से करीब 35 हजार रुपये अफसर अली के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। जबकि उन्हें दोनों लेन-देन की कोई जानकारी नहीं है। नवाबगंज थाना प्रभारी राजकेसर यादव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- खाते से साइबर अपराधियों ने उड़ाए 47 हजार रुपये
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.