कानपुर, अगस्त 10 -- Kanpur News: सिकंदरा, संवाददाता। सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिरगांव में सोमवार सुबह एक महिला ने पानी की टंकी पर चढ़कर हंगामा काटा। कब्रिस्तान की भूमि पर उसके निर्माण को प्रशासन ने रोक दिया था।

महिला की नाराजगी इसको लेकर नाराज महिला गांव की पानी की टंकी पर चढ़ गई और पेट्रोल लेकर उसने आत्महत्या की धमकी दी। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम करीब चार घंटे की मान मनौव्वल के बाद उसे नीचे उतार सकी। सिकंदरा तहसील के मिरगांव निवासी सलीमन पत्नी नौशाद गांव के बाहरी छोर पर एक नये मकान का निर्माण शुरु कराया है। नया मकान बनने की जानकारी आने के बाद तहसील प्रशासन ने जमीन कब्रिस्तान के नाम दर्ज होने की बात कहकर उसका निर्माण रोक दिया। इससे महिला खासी नाराज थी। सुबह करीब 7 बजे सलीमन हाथ में पेट्रोल की कट्टी लेकर गांव ...