Kanpur News: मकड़ीखेड़ा के 2500 मकान जलभराव से घिरे
कानपुर, सितम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर, मुख्य संवाददाता। मकड़ीखेड़ा और आसपास के इलाकों में ख्यौरा, सरस्वती विहार और गुप्ता सोसायटी में लगभग 2,500 मकान जलभराव से घिर गए हैं। इन घरों से निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा। स्कूली बच्चे भी घरों में कैद हो गए हैं। गंगा और पांडु के बैक फ्लो से यहां की स्थिति विकराल हो गई है। दूसरी तरफ यहां चार-पांच मगरमच्छ गंगा की तरफ से आ गए हैं। इनके खौफ से लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए हैं। वन विभाग की टीम मगरमच्छों की तलाश में जुटी हुई है।गुरुवार को नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने चीफ इंजीनियर सैय्यद फरीद अख्तर जैदी और जोनल अभियंता आरके सिंह के साथ मकड़ीखेड़ा और आसपास के इलाकों में जलभराव का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- जलभराव के चलते पलायन कर गए लोग, एक दूसरे की मदद के लिए घरेलू सामाग्री स्टॉक कर रहे (...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.