कानपुर, सितम्बर 25 -- Kanpur News: गोविंदनगर। पीला पुल स्थित खाटू श्याम मंदिर में गुरुवार रात सरिया लेकर घुसे चोर ने दानपात्र से करीब 50 हजार रुपये, चांदी के बर्तन और भगवान कृष्ण की बांसुरी चोरी कर ली। घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। मंदिर की देखरेख करने वाले राजेश राजपूत शुक्रवार सुबह पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें एक युवक सरिया लेकर मंदिर में घुसता और बाहर निकलता दिखाई दिया। गोविंदनगर थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...