Kanpur News: मंदिर से चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार
कानपुर, अक्टूबर 16 -- Kanpur News: चकेरी। गुजैनी पुलिस ने मंदिर में शिवलिंग से तांबे का नाग और रुपये देने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपित नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी करता था। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि जरौली स्थित केसरी नंदन धाम मंदिर में गुरुवार रात आरोपित ने चोरी की थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे देखे तो एक आरोपित शिवलिंग से तांबे का नाग और दानपात्र से रुपये निकालता दिखा था। फुटेज के आधार पर आरोपित को जरौली के पास से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम किदवईनगर, हरी कालोनी निवासी सोनू शुक्ला बताया है। डीसीपी ने बताया कि आरोपित पर पाक्सो समेत दो मुकदमे दर्ज हैं। उसे जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.