कानपुर, अक्टूबर 4 -- Kanpur News: रूरा,संवाददाता। थाना रूरा क्षेत्र के प्रीतमपुरवा गांव की रहने वाली कुछ महिलाएं गांव के मंदिर में साफ-सफाई कर रही थी,इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने महिलाओं से अभद्रता कर मंदिर में रखी मूर्तियां व सामान इधर-उधर फेंकने का आरोप लगाया है। रविवार को दोपहर करीब दो बजे प्रीतमपुरवा गांव की रहने वाली कुछ महिलाएं गांव में बने मंदिर की साफ-सफाई कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने मंदिर की साफ-सफाई करते हुए महिलाओं को देखकर मंदिर की मूर्तियां व सामान इधर-उधर फेंक दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए धमकी दी,कि यदि किसी ने मंदिर की साफ-सफाई, मरम्मत या दोबारा बनवाने का प्रयास किया तो उसके लिए अच्छा नहीं होगा। महिलाओं का कहना है कि आरोपी करीब एक माह से लगातार इस तरह की हरकते...