Kanpur News: मंदिर परिसर के पास लगा वाटर कूलर खराब
कानपुर, अक्टूबर 6 -- Kanpur News: डेरापुर। नगर पंचायत डेरापुर के आंबेडकर नगर स्थित श्री हनुमान शिव मंदिर परिसर में लगा वाटर कूलर काफी समय से खराब पड़ा है। वार्ड निवासी अवधेश कुमार, अंशुल शुक्ल, अंजुल शुक्ल ने नगर पंचायत कार्यालय में लिखित शिकायत भी की, लेकिन अभी तक वाटर कूलर की मरम्मत नहीं कराई गई। शिकायतकर्ता ने ईओ को प्रार्थना पत्र देकर वाटर कूलर को शीघ्र ठीक कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि धार्मिक आयोजनों और त्योहारों के दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.