Kanpur News: मंदिर का ताला तोड़ दानपात्र समेत तांबे का नाग चोरी
कानपुर, जुलाई 27 -- Kanpur News: चकेरी। रेलबाजार के खपरामोहाल में पंपेश्वर मंदिर में चोरों ने मंदिर का ताला तोड़ कर दानपात्र और तांबे का नाग चुरा लिया। दूसरे दिन सुबह मंदिर पहुंचे इंजार्ज ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपित की तलाश कर रही है। पंपेश्वर मंदिर के इंचार्ज राकेश सिंह ने बताया कि देर रात चोर ने मंदिर का तोला तोड़कर दानपात्र चुरा लिया। साथ ही शिवलिंग के पास रखा तांबे का नाग भी चुरा लिया। सुबह जब वह मंदिर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। उन्होंने रेलबाजार पुलिस को घटना की सूचना दी। दान पेटी में रखी राशि का आकलन नहीं हो पाया है। राकेश सिंह ने यह भी बताया कि यह मंदिर में चोरी की पहली घटना नहीं है। पिछले वर्ष भी इसी मंदिर से तांबे का नाग और पीतल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.