Kanpur News: मंदिरों व पूजा पंडालों में स्कंदमाता का हुआ पूजन,गूंजे जयकारे
कानपुर, अक्टूबर 15 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। जिले में गुरूवार को आदिशक्ति के पांचवे स्वरूप मां स्कंदमाता का धूमधाम के साथ पूजन हुआ। इस मौके पर प्रमुख मंदिरों व पूजा पांडालों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने आदिशक्ति का पूजन कर सुख समृद्धि व बच्चों के कल्याण के साथ कष्टों से निजात की कामना की। इस मौके पर दुर्गा सप्तशती के दिव्य मंत्रों के गूंजने से माहौल भक्तिमय बना। आदिशक्ति के आराधना पर्व नवरात्र में मंदिरों से लेकर जिले में 364 स्थानों पर सजाए गए पूजा पांडालों में भजन पूजन का सिलसिला जारी है।गुरूवार को अकबरपुर के कालिका देवी मंदिर, कथरी गांव के मां कात्यायनी देवी मंदिर, मूसानगर के मुक्तेश्वरी देवी मंदिर, लम्हरा के परहुल देवी मंदिर, लाला भगत के कौमारी देवी मंदिर में सुबह से ही आदिशक्ति के पंचम स्वरूप मां स्कंदमाता के पूजन को श्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.