कानपुर, अगस्त 24 -- Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता। शिव आराधना के पावन माह सावन के अंतिम सोमवार को जिले के 37 प्रमुख और पौराणिक मंदिरों में पूजन व जलाभिषेक के लिए सुबह से ही अस्था का ज्वार उमड़ा। बम भोले व हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बिल्वपत्र, दूध, फल, धतूरा आदि अर्पित कर पूजन किया। बनींपारा जिनई के बाणेश्वर मंदिर और रसूलाबाद के धर्मगढ़ मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। सावन माह के अंतिम सोमवार को अमरौधा के महाकालेश्वर मंदिर, डेरापुर के कपलेश्वर मंदिर, शिवली के जागेश्वर मंदिर अकबरपुर के ऐतिहासिक शुक्ल तालाब स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर नबीपुर के झाड़ी बाबा मंदिर सहित जिले के 37 प्रमुख शिवालयों में भगवान भूत भावन शंकर के पूजन व जलाभिषेक के लिए सुबह से पूजन सामग्री के साथ...