कानपुर, अगस्त 17 -- Kanpur News: कानपुर देहात। सावन के तीसरे सोमवार को जिले के 37 प्रमुख मंदिरों में जलाभिषेक व पूजन के लिए सुबह से ही आस्था का ज्वार उमड़ पड़ा। बनीपारा जिनई के बाणेश्वर मंदिर में हर हर महादेव के जयकारे के साथ श्रद्धालुओं व कावड़ियों ने जलाभिषेक किया। वहीं प्रमुख मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बिल्वपत्र, दूध, फल, धतूरा आदि अर्पित कर पूजन किया। शिव आराधना के पावन माह सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में भगवान भूत भावन शंकर के जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों के कपाट खुलते ही बनीपारा जिनई के पौराणिक बाणेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं व कावड़ियों ने जयकारों के साथ जलाभिषेक किया। इसी तरह व रसूलाबाद के धर्मगढ़ मंदिर, अमरौधा के महाकालेश्वर मंदिर,डेरापुर के कपालेश्वर मंदिर व शिवली के जागेश्वर मंदि...