कानपुर, अगस्त 8 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता जियो टैग ऐप से वाहन टैगिंग व्यवस्था हटाने का आश्वासन कृषि विपणन राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने दिया था। लगभग एक महीना बीतने के बाद भी अबतक व्यवस्था नहीं हटीं बल्कि व्यापारियों को नोटिसें जारी कर दी गईं। इस बाबत भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र के नेतृत्व में व्यापारी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मिले। उन्होंने आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। महाना ने इस मामले में दोबारा वार्ता करने का आश्वासन दिया। यहां विजय गुप्ता, मनीष गुप्ता, अनुराग जायसवाल, केके गुप्ता आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...