कानपुर, अगस्त 14 -- Kanpur News: पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मंडी मोड़ के निकट घायल अवस्था में अज्ञात युवक पड़ा मिला। कस्बा के मंडी मोड़ के निकट एक 35 वर्षीय युवक घायल अवस्था में पड़ा देख लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर युवक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन युवक की पहचान न होने पर उसे सीएचसी लाया गया। यहां डा आरती सिंह ने घायल का प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज अकबरपुर रेफर किया。

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो हुए घायल पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हलधरपुर गांव के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोग घायल हो गए। सिकंदरा थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव के हेतराम और गजनेर थाना क्षेत्र के मौहदापुर गांव के गोरेलाल बाइक से हलधरपुर गांव के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। घायलावस्था में स...