कानपुर, सितम्बर 1 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा की ओर से बूथ और मंडल को मजबूत करने का अभियान शुरु किया गया है। इसको लेकर मंगलवार को पार्टी कार्यालय माती में कार्यशाला का आयोजन करके मंडल प्रवासियों को बूथ मजबूत करने के साथ ही लोगों से संवाद करने का भी आह्वान किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्रीय महामंत्री व राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी ने कहाकि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। यहां सबसे मजबूत इकाई बूथ है। इसलिये हमें निरंतर अपने बूथ कार्यकर्ता की चिंता करनी होगी। मंडल कार्यसमिति सत्यापन और प्रवास योजना का उद्देश्य है कि हमारा एक-एक कार्यकर्ता सक्रिय हो और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: समर्पित कार्यकर्ता, बूथ संगठन ही भाजपा की शक्ति...