Kanpur News: मंडलीय बालक व बालिका टेबल टेनिस टीम का चयन
कानपुर, अक्टूबर 12 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। वाराणसी में 23 से 25 अक्तूबर के बीच प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक-बालिका टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए कानपुर मंडल के खिलाड़ियों का चयन किया गया। बालक वर्ग में धवल तिवारी, वीर रावत, अधिराज मजूमदार, आदित्य राज सिंह, आदविक महेश्वरी और शुभ तिवारी का चयन हुआ है। दक्ष सिंह को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में रखा गया है। बालिका वर्ग में प्रेक्षा तिवारी, कवि ए शाह, देवर्षिका शुक्ला, एकता सिंह और शौर्य सिंह चयनित हुई हैं। आराध्य कमल को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में रखा गया है। चयन प्रक्रिया कानपुर टेबल टेनिस संघ के सचिव संजय टंडन और खेलो इंडिया कोच सेंटर की अभिसारिका यादव के की देखरेख में हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.