Kanpur News: भौमवती अमावस्या पर सात्विक चूल्हे से तैयार प्रसाद बांटा
कानपुर, जुलाई 14 -- Kanpur News: कानपुर। भौमवती अमावस्या के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ एवं आरोग्यधाम चिकित्सालय परिवार ने नवाबगंज स्थित डंडी स्वामी आश्रम में पूजा अर्चना की। संतों को सम्मानित करने के साथ ही सात्विक चूल्हे के भोजन प्रसाद का भी वितरण किया गया। डॉ. हेमंत मोहन एवं डॉ आरती मोहन ने सभी संतों को अपने हाथों से भोजन प्रसाद परोसा। भोजन प्रसाद को महाराज उदितानंद महाराज के आदेश पर चूल्हे पर निर्मित कराया गया। श्री प्रकाश आश्रम, रामानंद आश्रम, अवध बिहारी शुक्ला, पुष्पा मोहन, अशोक मोहन, ममता तिवारी, अखिल त्यागी, अनीता मिश्रा, अलका मोहन, अनीता त्यागी, प्रिया शर्मा, बृजेश मिश्रा शैलू गुप्ता, सुनील गुप्ता, राकेश तिवारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.