कानपुर, नवम्बर 27 -- Kanpur News: रसूलाबाद, संवाददाता। रसूलाबाद क्षेत्र के भैसायां गांव में दो माह से टंकी का पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण समस्या को लेकर जिम्मेदारों से फरियाद कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। रसूलाबाद क्षेत्र के पालनगर में जनजीवन मिशन योजना के तहत करोड़ों रुपए खर्च कर पानी की टंकी बनाई गई है। टंकी से पाल नगर,भैसायां विस्थापित बस्ती भीष्म नगर, यादव नगर में पेयजल आपूर्ति की जाती है, लेकिन दो महीने पहले यादव नगर में जलभराव हो गया था। जलनिकास के लिए जेसीबी मशीन से जबरन नाला खुदवा दिया गया, जिससे जगह-जगह पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते भैसायां व पाल नगर गांव में पेयजल आपूर्ति बंद हो गई है। गांव निवासी रामशंकर पाण्डेय, शिवनारायण सिंह, छोटेलाल, रामबिलास आदि ने बताया कि दो महीने से पानी नहीं मिल पा रहा है। इसको ...