Kanpur News: भूमाफिया खोजऊपुर में कर रहा सरकारी जमीन पर प्लाटिंग
कानपुर, सितम्बर 19 -- Kanpur News: सरसौल। नर्वल तहसील समाधान दिवस में शनिवार को खोजऊपुर के अजय शुक्ला ने शिकायत करते हुए बताया कि गांव की सरकारी व निजी जमीन में भूमाफिया अवैध प्लाटिंग कर रहा है। कई बार शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। एसडीएम सत्यपाल प्रजापति ने तहसीलदार शालिनी सिंह को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। टौंस के सागर ने सरकारी चकरोड पर अवैध अतिक्रमण किए जाने की समस्या बताई। नर्वल के काछिनखेड़ा की शिवदुलारी ने तीन साल से वृद्धा पेंशन नहीं आने की शिकायत बताई। एसडीएम ने बीडीओ सरसौल व एडीओ समाज कल्याण को समस्या निस्तारण के निर्देश दिए। बड़ागांव के नंदलाल ने बताया दो साल से दिव्यांग पेंशन आनी बंद हो गई है। एसडीएम ने शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.