कानपुर, नवम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर। भीतरगांव में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 106 दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अशोक कुमार सचान ने लाभार्थियों को उपकरण दिए। इनमें 71 ट्राईसाइकिल, चार मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, तीन स्मार्ट केन, चार कान की मशीन, सात एमआर किट और एक व्हीलचेयर शामिल हैं। इस दौरान जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विनय उत्तम ने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...