Kanpur News: भारत बौद्धिकस परीक्षा में 20 हजार छात्रों को जोड़ने का लक्ष्य
कानपुर, अक्टूबर 8 -- Kanpur News: कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में 'भारत बौद्धिकस परीक्षा 2.0' में कम से कम 20 हजार छात्रों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। परीक्षा की तैयारियों को लेकर गुरुवार को विवि के सेंटर फॉर एकेडमिक में कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों के छात्रों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान की ओर से आयोजित परीक्षा का उद्देश्य छात्रों को भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति और प्राचीन ज्ञान-विज्ञान की समृद्ध विरासत से परिचित कराना है। परीक्षा 21 नवंबर को ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। इसमें स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के छात्र शामिल हो सकेंगे। पंजीकरण शुल्क 100 रुपये है और आवेदन की अंति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.