Kanpur News: भाजपा नेता रवि शशि द्विवेदी का निधन
कानपुर, नवम्बर 22 -- Kanpur News: रूरा। कस्बे के रहने वाले भाजपा नेता व सराफा व्यापारी रवि शशि द्विवेदी बीते एक माह से बीमार चल रहे थे। उनका उपचार दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा था, जहां उनका रविवार को अस्पताल में सांसे थम गई। निधन की सूचना पर कस्बे के लोगों के शोक की लहर दौड़ गई। उनके घर शाम को सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गयी। ब्लॉक प्रमुख सदर आशीष मिश्र ने बताया कि देर रात उनका शव गांव कस्बा स्थित घर पर पहुंचेगा। इसके बाद सोमवार को उनका अंतिम संस्कार खेरेश्वर घाट पर किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.