Kanpur News: भाजपा नेता की अंतिम यात्रा में भीड़, दलों की बंदिशें टूटीं
कानपुर, नवम्बर 23 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। कस्बे के प्रमुख सराफा व्यापारी एवं भाजपा नेता रवि शशि नारायण द्विवेदी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बीमारी के चलते बीते रविवार को दिल्ली में उनका निधन हो गया था। देर रात उनका पार्थिव शरीर कस्बा स्थित आवास पर पहुंचा। सोमवार सुबह से ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। उनके आवास पर शुभचिंतकों, व्यापारियों, राजनीतिक दलों के नेताओं और क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उनके निधन की सूचना पर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी, सहार ब्लॉक प्रमुख आकाश सिंह ऋषि और सपा नेता नीरज सिंह गौर, बसपा नेता बऊवा त्रिवेदी समेत तमाम दलों के नेताओं ने उनके आवास पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी और शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। सभी ने उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.