Kanpur News: भाजपा की जिला मंत्री व पति के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
कानपुर, जुलाई 24 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। रास्ते से निकलने के विवाद को लेकर भाजपा की जिला मंत्री व उनके पति के खिलाफ उनकी जेठानी की तहरीर पर जान से मारने की धमकी देने व गाली गलौज की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं जिला मंत्री की ओर से भी जेठ और जेठानी पर धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। भाजपा की जिला मंत्री सुप्रिया गुप्ता व उनके पति मनी गुप्ता के खिलाफ उनकी जेठानी प्रिया गुप्ता ने मुकदमा दर्ज कराया है। प्रिया का आरोप है कि उनकी ओर से दिये गये प्रार्थना पत्रों की जांच के लिये चौकी इंचार्ज मौके पर आये थे। उसी समय सुप्रिया गुप्ता व मनी गुप्ता ने उनके साथ गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी दी। इनके साथ चार अज्ञात लोग भी थे। वहीं दूसरी ओर जिला मंत्री सुप्रिया गुप्ता की तहरीर पर प्रिया गुप्ता व सन्नी गुप्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.