कानपुर, जुलाई 25 -- Kanpur News: कानपुर। बीएनएसडी इंटर कॉलेज चुन्नीगंज में प्रबंध समिति के नव निर्वाचित अध्यक्ष भवानी भीख तिवारी और प्रबंधक सीए सुरेंद्र कक्कड़ ने शनिवार को शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों के साथ बैठक की। सबसे पहले विद्यालय के प्रथम प्रधानाचार्य हीरालाल खन्ना की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अध्यक्ष ने पांच अध्यापकों से विद्यालय की ऐसी पांच बातें पूछीं जिन पर विद्यालय गर्व करता आ रहा है। उन्होंने अनेक उदाहरण देकर विद्यालय के गौरव को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। विद्यालय के कर्मचारी का देहावसान हो जाने के कारण सुंदरकांड का आयोजन स्थगित कर दिया गया। यहां संयुक्त प्रबंधक डॉ. हरिभाऊ खांडेकर, सदस्य डॉ. केके गुप्ता, बालकृष्ण लाहोटी और गौरव तलवार आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...