Kanpur News: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का किया स्वागत
कानपुर, जुलाई 16 -- Kanpur News: कानपुर। भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा की रथयात्रा के महानगर भ्रमण के दौरान समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर इकाई ने गुरुवार को उनका स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रथयात्रा में शामिल होकर दर्शन किए और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। फजल महमूद ने कहा कि भगवान जगन्नाथ आषाढ़ माह में भक्तों को दर्शन देने के लिए रथ पर नगर भ्रमण करते हैं। उनके आदर्शों और जीवन मूल्यों को अपनाकर समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सामाजिक सद्भाव और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Happy Rath Yatra 2026: इन 7 चुनिंदा मैसेज से अपनों को भेजें रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.