Kanpur News: भगवान कृष्ण ने ग्वाल बालों को कराया बैकुंठ लोक का दर्शन
कानपुर, अगस्त 8 -- Kanpur News: कानपुर। महाराज प्रयाग नारायण शिवाला मन्दिर प्रांगण में चल रही श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के छठवें दिन शनिवार को आचार्य योगेश महाराज ने भगवान श्री कृष्ण के अनेक प्रसंगों का वर्णन किया। आचार्य ने सुनाया कि सारे ग्वाल बालों को श्री कृष्ण के अलौकिक कर्म को देखकर भ्रम हो गया कि ये कृष्ण ही भगवान हैं। और भगवान से वे वैकुण्ठ को देखने की इच्छा प्रकट करने लगे। ग्वाल बालों के निर्मल हृदय को पहचान कर उनकी उत्कंठा को पूर्ण करने के लिए भगवान ने सबको अपने दिव्य वैकुण्ठ लोक का दर्शन कराया। आगे के प्रसंगों को वर्णित करते हुए आचार्य ने महारास की कथा का अद्भुत वर्णन किया। आगे के प्रसंग में महाराज ने रुक्मिणी मंगल की कथा भक्तों को सुनाई तो आनन्द का वातावरण छा गया। यहां जीपी मिश्रा, जगत नारायण गुप्ता, गणेश तिवारी, अनि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.