Kanpur News: भगवान का प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया
कानपुर, अगस्त 6 -- Kanpur News: कानपुर। महाराज प्रयाग नारायण मंदिर (शिवाला) में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस गुरुवार को कथा व्यास आचार्य योगेश महाराज ने कथा के चतुर्थ दिवस पर भगवान के अनेक चरित्र का वर्णन किया। आचार्य ने बताया कि जब इस धरती पर अत्याचार बढ़ता है तब भगवान अपने विविध रूपों को धारण करके धरती के पापियों का नाश करके पृथ्वी का भार उतारते हैं। संतों और सज्जनों को आनंदित करते हैं। भगवान का प्राकट्य उत्सव कथा में धूमधाम से मनाया गया। श्री राम एवं श्री कृष्ण जन्म की कथा को सुनाकर आचार्य ने सबका मन मोह लिया। श्रोता 'नन्द घर आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की' भजन पर झूम उठा। कथा प्रारंभ होने के पहले व्यास पीठ का पूजन मन्दिर संरक्षक मुकुल विजय नारायण तिवारी एवं प्रबंधक राघव नारायण तिवारी ने किया। यहां भानुप्रताप सिंह, राजेश नंदा, अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.